बिक्रमजीत सिंह
चंडीगढ़/(संसार वाणी) हरिद्वार। सामाजिक सेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. चंद्र लाल भारती को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “भारत विभूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान समारोह 28 अप्रैल 2026 को पंजाब विधान सभा परिसर, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार कुलतार सिंह संधवां (माननीय अध्यक्ष, पंजाब विधानसभा) उपस्थित रहे तथा उन्हीं के हाथो से डॉ॰ भारती को यह सम्मान दिया गया। डॉ. भारती वर्तमान में हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) में अतिरिक्त सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई लोगों को न्याय और सहायता प्राप्त हुई है। डॉ॰ भारती मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के ग्राम ब्यांली बनाल के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में कुआंवाला के भी निवासी हैं। डॉ॰ भारती ने भारतीय संविधान की सैकड़ों पुस्तकें गांव गांव पहुंचा कर एक कीर्तिमान रचा है। सैकड़ों बालक बालिकाओं को इनके द्वारा आर्थिक मदद की जा चुकी है। उच्च शिक्षा में ग़रीब बच्चों की मदद हेतु तत्पर हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया है। कुआंवाला निवासी कर्नल विनोद नेगी,कर्नल रीता नेगी,राकेश नेगी DIG BSF, दीपा रौथाण,अनिल कुमार झा,मखनी शाह,अरविंद नेगी,संजीव रौथाण,निमाय चंद सिन्हा, भावना गैरोला,
अंजली सिन्हा सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।इस अवसर पर सहायक अभियंता डॉक्टर प्रवेश कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रदीप किशोर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर के एन जोशी प्रशासनिक अधिकारी सननी कुमार प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर शांति रघुवंश रघुवंशी के द्वारा ढोल नगाड़े एवं बजा कर फूल माला पहनाकर डॉक्टर चंद्र लाल भारती का स्वागत किया डॉ चंद्र लाल भारती को भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया









