बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार (संसार वाणी) दिनांक 05/03/2026 को शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UK17L-8320 दिनांक 04/03/2026 को महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए तथा शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।दिनांक 09/03/2026 को दौराने चेकिंग नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा बताया

गया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी की थी।संदिग्धों से गहन पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें व 02 स्कूटी बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी किए थे। दोनों आरोपी कम पढे लिखे है तथा आरोपी मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है तथ गुल्सान ई रिक्शा का मेकेनिक है।बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं।आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी डीसीआरबी व अन्य माध्यमों से की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आपराधिक इतिहास – 1. मु0अ0सं0-238/2026 धारा-303(2),3(5), 317(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 2. मु0अ0सं0-175/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून। 3. मु0अ0सं0-54/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली डोईवाला देहरादून। 4. मु0अ0स0 56/26 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली डोईवाला देहरादून 5. मु0अ0सं0-63/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली नेहरु कालोनी देहरादून 6. मु0अ0सं0-25/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली राजपुर देहरादून बरामदगी चोरी के वाहनों का विवरण*। 1. मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स रंग काला नंबर UK17L8320 (कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार)। 2.मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UK07-DZ-6376 (थाना पटेलनगर देहरादून)। 3.मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UP30BJ6202 (थाना डोईवाला देहरादून)। 4.हीरो स्प्लेंडर रंग काला इंजन न0-HA10AGJHB24405 चैसिस न0-MBLHAR080JHB74084 (थाना डोईवाला देहरादून)। 5.स्कूटी टीवीएस एनटोर्क 125 रंग काला नम्बर UK07FA3765 (थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून)। 6.स्कूटी एक्टिवा रंग स्लेटी नंबर UK07BZ1849 (थाना राजापुर देहरादून)। 7.मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UK07-FN-1015 8. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्रो रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10ADCHA08923 इंजन न0-HA10EHCHA-09807। 9.मो0सा0 हीरो पैशन रंग नीला नम्बर UK08AG-8371 10. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला नम्बर UP20BE-4511 नाम पता आरोपित मोसिन पुत्र जान आलम,गुल्सान पुत्र बलीन निवासीगण ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा,वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल,उप निरीक्षक मनीष भंडारी,उप निरीक्षक गम्भीर तोमर,कांस्टेबल गणेश तोमर,कांस्टेबल रवि चौहान,कांस्टेबल कपिल गोला,कांस्टेबल आलोक नेगी,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल मनोज डोभाल,कांस्टेबल अंकुर चौधरी l









