दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा, छूट रहेगी जारी, नितिन गडकरी ने अफवाहों को किया खारिज

बिक्रमजीत सिंह

संसार वाणी दोपहिया वाहन चालकों पर ‘टोल टैक्स की मार’ की खबर और अफवाहों का नितिन गडकरी ने खंडन करते हुए कहा है कि हाइने पर बाइक-स्कूटर से चलने वालों को छूट जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि नैशनल हाइवे पर बाइक सवारों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। उन्होंने अपने फेसबुक के जरिए भी इस अफवाह को खारिज करते हुए एक पोस्ट शेयर की है

Nitin Gadkari On Two Wheeler Toll Tax News: आप अगर इन दिनों इस खबर से परेशान हो रहे होंगे कि नैशनल हाइवे पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा तो आप निश्चिंत हो जाएं कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जी हां, दोपहिया वाहनों को टोल से छूट मिलती रहेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि हाइवे पर मोटरसाइकल और स्कूटर से चलने वालों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने इन खबरों को गलत बताया l केंद्रीय मंत्री गडकरी की मानें तो दोपहिया वाहनों को टोल से छूट मिलती रहेगी, क्योंकि उनसे रोड टैक्स पहले ही लिया जाता है। दरअसल, हाल ही में दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबरें आई थीं, जिसके बाद गडकरी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसे अफवाह बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *