बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार: (संसार वाणी) लक्सर क्षेत्र में गन्ना किसानों को लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के क्रय केंद्र आवंटित नहीं किए जाने पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये किसान भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री सुब्बा सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय ज्वालापुर पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक गन्ना आयुक्त एवं गन्ना आयुक्त की लापरवाही के कारण

लालचंदवाला, भोगपुर, बाकरपुर, रायसी, रामपुर रायघटी, कलसिया, बालावाली, भिक्कमपुर समेत कई गांव के किसान गेहूं की बुआई नहीं कर सके। गन्ना समिति के प्रस्ताव के बावजूद उनके यहां पर तोल केंद्र नहीं लगाए गए जबकि वह लंबे समय से तोल केंद्र की मांग कर रहे थे। आधा सीजन बीत गया है। यदि जल्द तोल केंद्र नहीं मिला तो किसान आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक तोल केंद्र स्थापित नहीं हो जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।उपरोक्त विषयक विजय कुमार शास्त्री, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), जनपद हरिद्वार द्वारा प्रेषित ज्ञापन दिनांक 02 फरवरी, 2026, जिसके द्वारा बीनी मिल इकबालपुर पर पेराई सत्र 2018-19 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार एवं हरियाणा के किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य

भुगतान एवं जनपद हरिद्वार अन्तर्गत 03 गन्ना क्रय केन्द्रों का आवंटन लक्सर बौनी मिल ते लिब्बरहेडी चीनी मिल को किये जाने के साथ ही ग्राम लिब्बरहेडी में सील 03 गन्ना कोल्हूओं की सील खोले जाने के संबंध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उपरोक्त मांग पूर्ण न होने की स्थिति में व्यापक रूप से देहरादून एवं काशीपुर में प्रदर्शन किये जाने हेतु कहा गया। ज्ञापन संलग्न कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आपकी सेवा में सादर प्रेषित किया गया जा रहा है।संलग्न उपरोक्तानुसार।









