बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार (संसार वाणी) ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) को वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडेय का संरक्षण प्राप्त हुआ है। उनके संरक्षण में प्रेस क्लब पत्रकारों एवं सर्वसमाज के लोगों के हितों की मजबूती से रक्षा करेगा। संगठन की एक बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें प्रेस क्लब का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके उपरांत वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे ने सभी का धन्वाद

बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूती और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि ज्ञान प्रकाश पांडेय के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान, उपाध्यक्ष नौशाद अली, महामंत्री मोहम्मद आरिफ चौधरी, संगठन सचिव बिक्रमजीत सिंह एवं संगठन मंत्री अमित वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।









