बिक्रमजीत सिंह
संसार वाणी (हरिद्वार) निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल हरिद्वार में बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब कनखल ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। और उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।


क्लब के सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि जिस तरह से इस देश के लिए शहीदों ने अपना खून बहाया है, उसी तरह हमें भी इस देश के लिए अपना खून देना चाहिए, जिससे किसी की जान बचाई जा सके. अगर हम सच में उन शहीदों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो इसमें भाग लेना चाहिए. आज भी भगत सिंह का नाम सुनते ही बम और पिस्तौल की याद आ जाती है. लोगों के बीच कई गलतफहमियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है. कम उम्र में उन्होंने 500 किताबों का अध्ययन किया था. उस समय भी उन्होंने कहा था कि क्रांति बम और पिस्तौल से नहीं, बल्कि विचारों की शान से आती है.


शिविर में सचिव राजीव अरोड़ा, समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग,वॉयस चेयरमैन बिक्रम जीत सिंह, अक्षय अग्रवाल, सचिन गुप्ता, अनुभव गर्ग, हरविंदर सिंह भाटिया, प्रदीप अग्रवाल, मनोज सुबूदी, केशव जोशी, नरेश गर्ग (आंटी) और ममता अरोड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









