बिक्रमजीत सिंह
देहरादून (संसार वाणी) 29 मार्च, स्वस्थ रहना है तो समाज और अपने आसपास स्वच्छता रखना जरूरी है और सरकार के स्वस्थ उत्तराखंड स्वच्छ उत्तराखंड अभियान को सफल बनाना है तो आम लोगों को भी जागरूक होने के साथ-साथ सक्रिय भागीदारी भी निभानी होगी तभी हमारा खूबसूरत उत्तराखंड हरा-भरा होगा प्रदूषण मुक्त प्रदूषण मुक्त होगा और हमारा जीवन फिट होगा यह संदेश दिया है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और उत्तराखंड में लाखों पेड़ लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान का संचालन कर रही ट्री वूमेन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल नेप्लास्टिक कचरे और प्रदूषण के खिलाफ प्रदेश भर में धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे

अभियान को आगे बढ़ाने और स्वच्छ उत्तराखंड के मिशन को सफल बनाने के लिए महिलाओं का इस तरह से मोर्चा संभालना भी अपने आप में आम लोगों को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बना और बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए ग्राउंड में इकट्ठा हुए स्वच्छता अभियान को पूरा करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल और महिलाओं के समूह ने बारिश और मौसम की चुनौतियों के बीच आज देहरादून के भाऊवाला में सफाई अभियान चलाते हुए आम लोगों को संदेश दिया हैस्वस्थ उत्तराखंड स्वच्छ उत्तराखंड अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सामाजिक संगठनों, भाजपा से जुड़े स्थानीय वरिष्ठ नेता और महिला पदाधिकारियों, डॉक्टर, किसान नेता के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने श्रमदान किया और भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरों को इकठ्ठा करते हुए

लोगों से गंदगी ना करने और पर्यावरण को बचाने की अपील की इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और हरियाली को बचाने के लिए वृक्षारोपण की भी अपील की….स्वच्छता अभियान में रजनीश शर्मा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष , अंकित शर्मा, नौगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य, डॉ धीरज जोशी, समाज सेवक घनश्याम राणा , रुद्रांश अग्रवाल ,श्रीजा अग्रवाल, नीतेश डबराल, अभिषेक डबराल, रवि नेगी, मोहित रतूडी , जयपाल सिंह, सत्यम चौधरी, पूनम सेमवाल अनुसूइया बिष्ट, बाला देवी, सविता रानी, गीता पांडे,अनीता तिवारी आदि ने श्रमदान में अपनी भागीदारी की









