आंगनवाड़ी केंद्र सीतापुर में किया गया राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन….

बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (संसार वाणी) दिनाक 10 मार्च 2026 को नीति आयोग के आक्षांशी ब्लाॅक बहादराबाद के बाल विकास परियोजना बहादराबाद दितीय मे संपूणर्ता अभियान 2.0 के अन्तर्गत राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र सीतापुर 1,2 मे किया गया। जिसमें महिलाओं को मातृत्व दिवस के विषय मे जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। छ माह तक बच्चों को माँ के दूध के अलावा अन्य कोई आहार नहीं देना है। सातवे महीने से ऊपरी आहार शुरू करना है जिससे बच्चे को पोषण मिले।
किशोरी बालिकाओ को भी एनीमिया की दुष्प्रभाव के बारे मे जानकारी दी गई एव सभी को सेनेटरी पैड प्रयोग करने की उपयोगिता के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। सभी किशोरियो को किशोरी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति गीतिका ने कि। कार्यक्रम मे सुपरवाइजर अर्चना , क्षेत्रीय सभासद विनीत चौहान, नीति आयोग से नरेंद्र गुप्ता, वालंटियर नयन घई आंगनबाड़ी कार्यकञी पूनम यशोदा, सरीता, विनीता, सुमन, सीमा आदि ने प्रतिभाग लिया गया। किशोरियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण संबंधी पेंटिंग बनाई गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बहादराबाद 2 गीतिका के द्वारा महिलाओं को पोषण के संबंध में, किशोरियों को विभागीय योजनाओं व पोषण संबंधी जानकारी दी गई । सुपरवाईजर अर्चना के द्वारा टीकाकरण और पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। 2 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!