रोटरी क्लब कनखल ने मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन………

बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (संसार वाणी) आज 21.फरवरी 2026 को निर्मल संतपुरा, निकट रामदेव पुलिया कनखल हरिद्वार रोटरी क्लब कनखल के द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यह स्वास्थ्य शिविर अध्यक्ष रो. हरपाल सिंह की अध्यक्षता में मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजितहुआ शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच व परामर्श निशुल्क दिया गया।

शिविर में डॉ नवीन नाथ (हड्डी रोग विशेषज्ञ) शिवांगी बंसल (जनरल फिजिशियन) ने सेवाएं प्रदान कीं। कैंप के दौरान 40 लोगों की ईसीजी जांच,30 लोगों की कोलेस्ट्रॉल जांच, 20 लोगों की कैल्शियम जांच, इसके साथ ही 30 लोगों को फिजिशियन, संबंधी परामर्श दिया गया। कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों को समय पर और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है,

और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जो आमतौर पर इनसे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से लोगों की समय रहते जांच कर उन्हें सही उपचार प्रदान किया जा सकता है। शिविर में सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क रखी गई थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव राजीव अरोड़ा, शीलू भाटिया (दीदी), प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग,विवेक गर्ग, बिक्रमजीत सिंह, हंसी रावत,केशव जोशी, तनुज गर्ग, मनोज सुबुद्धि, अभिनव गर्ग, सरिता अग्रवाल, अनुपा सुबुद्धि, सौम्या गर्ग, ममता आरोड़ा, सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!