रोटरी क्लब कनखल ने शहीद भगत सिंह की याद में किया रक्त दान शिविर का आयोजन…..

बिक्रमजीत सिंह

संसार वाणी (हरिद्वार) निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल हरिद्वार में बृहस्पतिवार रोटरी क्लब कनखल ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के शहीद दिवस पर रचित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। और उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। क्लब के सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।शिविर में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां गंगे ब्लड बैंक ने 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया।कार्यक्रम में तहसीलदार अभिषेक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. नीरज पांडे, नवीन वर्मा, संदीप कुमार फौजी, कृष्ण कुमार सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार और संदीप कुमार ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!