बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार (संसार वाणी) खानपुर विधायक उमेश कुमार से ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनके हितों पर चर्चा की।प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबर खान, महामंत्री चौधरी आरिफ, उपाध्यक्ष नौशाद अली, कोषाध्यक्ष गुलफान अहमद, सचिव बिक्रमजीत सिंह, एवम सभी सदस्यों ने विधायक उमेश कुमार को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित पत्रकारिता के लिए आवश्यक सहयोग पर भी जोर दिया।


परविधायक उमेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे सदैव पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे।मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और पत्रकार हितों को लेकर रचनात्मक संवाद हुआ। इस भेंट को पत्रकारों और जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









